महाराष्ट्र बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट के बीच पावर शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसके लिए सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस दिल्ली में लगातार शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। दोनों ही नेता इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

हाल ही में शिंदे और फडणवीस ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों ही नेता उनके निवास पर मुलाकात करने पहुचें।महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण के बाद से यह उनकी पहली मुलाकात है। 

राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान शिदे ने उन्हें एक मूर्ति भेंट की। सत्ता परिवर्तन के बाद से पहली बार शिंदे और फडणवीस दिल्ली पहुंचे हैं।

इस दिल्ली दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन के बाद सत्ता बदली और शिवसेना दो भागों में बंट गई। शिंदे ने उद्धव की सेना में घुसपैठ की और 39 विधायकों को अपनी तरफ खींच लिया।

सूत्रों के अनुसार, शिंदे और फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते है। ठीक एक दिन पहले दोनों ही नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।