भोपाल: राज्य के वन विभाग ने तीन साल बाद अपने डिपो से लकडिय़ों की लक्ष्य से अधिक बिक्री की है। बाजार में मांग कम होने एवं कोविड काल के कारण वह पिछले तीन सालों में अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया था।

पीसीसीएफ उत्पादन असीम श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 1150 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुध्द 1116 करोड़ रुपये, वर्ष 2019-20 में 1500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुध्द 1036 करोड़ रुपये, वर्ष 2020-21 में 1398 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुध्द 1294 करोड़ रुपये लकडिय़ों की नीलामी से प्राप्त किये गये थे जो लक्ष्य से कम थे।

लेकिन वर्ष 2021-22 में 1425 करोड़ रुपये के लक्ष्य से ज्यादा 1442 करोड़ रुपये नीलामी से प्राप्त किये गये। अब वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 में लक्ष्य 1500 करोड़ रुपयों का रखा गया है।