टीम इंडिया ने सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। सांस थमाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत आखिरी बॉल पर मिली। वहीं मुकाबले के बाद अब आखिरी ओवर में दी गई नो बॉल पर जमकर बवाल चल रहा है।
पूर्व क्रिकेटर्स की राय भी आखिरी ओवर में हुई इस नो बॉल पर बंटी हुई दिखाई दे रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस ने एक टेलीविजन शो में कहा कि वो इस बहस में नहीं पड़ना चाहते कि गेंद नो बॉल थी या नहीं, यह तय करना लेगअंपायर का काम था और उन्हें तुरंत नो बाल का इशारा देना था।
वकार ने कहा कि अगर रिप्ले को देखा जाए तो लेग अंपायर ने तुरंत ही इसे नो बॉल करार नहीं दिया उन्होंने पहले गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर जाते देखा और जब विराट कोहली ने उनसे नो बॉल की मांग की तब उन्होंने इसे नो बॉल करार दिया। हालांकि वकार ने यह भी कहा कि विराट कोहली द्वारा नो बॉल की मांग किए जाना उनका अधिकार था।
वहीं पूर्व ऑस्टेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस नो बॉल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नो बॉल का भी तीसरे अंपायर से रिव्यू होना चाहिए और इसके बाद फ्री हिट वाली बॉल पर बोल्ड होते ही गेंद डैड हो जानी चाहिए थी।
बड़ी बात यह है कि जिस फ्री हिट गेंद पर विराट बोल्ड हुए थे उस पर भारत को तीन रन बाय के मिले थे। दूसरी और कई प्रशंसक यह भी कह रहे हैं कि हिट लहाते समय विराट क्रीज़ के बाहर थे ऐसे में यह नो बॉल नहीं होना चाहिए।
ICC के नियमों के मुतानिक फ्री हिट बाल पर बल्लेबाज केवल रन आउट, फील्ड से छेड़छाड़ करने या फिर गेंद को दो बार हिट करने पर ही आउट हो सकता है। चूंकि गेंद फ्री हिट है तो क्लीन बोल्ड होने पर गेंद डेड नहीं होती बल्कि इस पर बनने वाला रन बाई के रूप में दिया जाता है। यदि गेंद स्टंप में लगकर बाउंड्री पार जाती है तो चार अतिरिक्त रन टीम के खाते में जोड़े जाते हैं।
यह पूरा विवाद आखिरी ओवर में सामने आया। 20वें ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पहली बॉल पर हार्दिक पांंड्या आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए दिनेश कार्तिक ने 1 रन लेकर कोहली को स्ट्राइक दे दी। कोहली ने तीसरी गेंद पर 2 रन बनाये। मोहम्मद नवाज ने जैसे ही कोहली को अगली गेंद डाली, विराट ने इस गेंद पर स्क्वेयर लेग की ओर छक्का जड़ दिया। नवाज की ये गेंद नो बॉल भी करार दे दी गई। अंपायर ने इसे कोहली की कमर से ऊपर माना। अगली गेंद वाइड रही, चौथी गेंद फ्री हिट पर विराट ने तीन रन ले लिए लेकिन बॉल स्टंप से जा टकराई। बॉल पीछे की ओर गई तो कोहली और कार्तिक ने भागकर तीन रन पूरे कर लिए।