ब्रेकिंग न्यूज़..
मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानों की सरकार
छतरपुर/भोपाल। छतरपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसी दिशा में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मैं प्रदेश के किसानों से अपील करता हूं कि शुद्ध अनाज के साथ स्वस्थ शरीर के लिए आधा एकड़, एक एकड़ मे प्राकृतिक खेती शुरू करें।
छतरपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कृषि से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की।
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) April 15, 2022
विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिले, कृषि की नई तकनीकों व अच्छी किस्म के बीजों आदि के बारे में विभाग के अधिकारी किसानों को बताएं। pic.twitter.com/mKGBE1uNXR
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानों की सरकार है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से 13 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल चना प्रति हेक्टेयर खरीदा जाता था लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई हमारी भाजपा सरकार ने 20-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदने के आदेश दिए। दूसरी ओर इन फसलों की खरीदी मई माह में होती थी। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान औने-पौने दामों में फसल बेच देता था। हमने इसे गंभीर चूक मानते हुए फसल की खरीदी मार्च माह से कर दी। जिससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है।
पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रतिदिन, प्रति किसान से 25 क्विंटल चना खरीदने की लिमिट थी।जिसे हमारी सरकार ने 40 क्विंटल प्रतिदिन, प्रति किसान से खरीदने के आदेश दिए हैं। इससे किसानों को फसल का मूल्य समर्थन मूल्य से भी ऊपर मिल रहा है।