मुंबई से सटे रायगढ़ जिले बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। राजगढ़ के हरिहरेश्वर बीच से पुलिस ने AK-47, राइफलें और कारतूस से भरी संदिग्ध नाव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि किसी मछुआरे ने मुंबई पुलिस को इसकी खबर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच नाव को हथियारों के साथ जब्त कर जांच मैं जुटी है। वहीँ, नाव में हथियार मिलने के बाद जिले के साथ ही पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। उधर महाराष्ट्र एटीएस की टीम के साथ ही केंद्रीय एजेंसी NIA भी जांच के लिए रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है।
विदेशी कंपनी की है संदिग्ध नाव
शुरूआती जानकारी के मुताबिक यह ओमान की कोई कंपनी जो समुद्री सुरक्षा के काम से जुड़ी है उसकी सिक्योरिटी बोट है, जो बहकर रायगढ़ तट पर आ गई है और नाव में बरामद हथियार भी उसी कंपनी के है। इस मामले मैं कंपनी का कहना है ही उसकी नाव कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में डूब गई थी जिसकी जानकारी उसने वहां की एजेंसीयों को दे दी थी। महाराष्ट्र पुलिस, एटीएस और क्राइम ब्रांच कंपनी के इस तथ्य की तस्दीक कर रहे हैं।
पहले भी समुद्र के रास्ते आ चुके आतंकी
देश की समुद्री सीमाओं के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ का खतरा हमेशा बना रहता है। 26/11 के मुंबई अटैक के दौरान भी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की थी और मुबंई में सबसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था। साल 2008 में हुए इस हमले में आतंकियों ने मुंबई के व्यस्त इलाके को सिलेसिलेवार तरीके से निशाना बनाया था जिसमें ताज होटल में शामिल था। आतंकी हमले में 160 लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले 1993 मे हुए सिलसिलेवार हुए बम ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ RDX भी रायगढ़ के शेखाडी तट पर उतरा था।