पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की सबसे छोटी बहू और समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, सबसे पहले मैं उन्हें बधाई देता हूं...!  लेकिन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की थी।

फैल रही है समाजवादी विचारधारा :

अखिलेश यादव ने कहा, हमें सबसे ज्यादा खुशी है कि अपर्णा जी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। क्योंकि, समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचेगी और संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। साथ ही नेताजी ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना फ़ैसला तय कर लिया था। अखिलेश ने यह बात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने ?

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, अपर्णा जी का भाजपा परिवार में स्वागत है...!  आपकों बता दे कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। विधानसभा चुनाव में अब तक बीजेपी को मात देने वाले अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।