रामचरितमानस विवाद को लेकर हर तरफ विरोध प्रदर्शन किए जदा रहे हैं। इस मसले को लेकर हर दल के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया मिल रही है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी में इसको लेकर सियासत और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। लेकिन पार्टी का एक वर्ग इसे लेकर खफा है। इस बीच अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भगवान राम को याद किया।
अखिलेश यादव ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें गाड़ी से मूर्तियां ले जाई जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख ने लिखा, 'भगवान राम का रथ, सपा का पथ..! यह वीडियो आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का है। सपा अध्यक्ष का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब उन्हीं की पार्टी के कई नेता रामचरितमानस पर दिए गए बेबाक बयानों से खफा हैं।