बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। गुरुवार को उन्होंने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सीएम शिवराज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने अक्षय से कहा कि सामाजिक विषयों से जुड़ी आपकी फिल्मों ने जागरुकता का संदेश दिया है। अक्षय कुमार करीब आधा घंटा सीएम हाउस में रहे! इसके बाद सीएम शिवराज के साथ अक्षय कुमार स्मार्ट सिटी उद्यान पहुंचे और पौधारोपण में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां गुलमोहर और अशोक के पौधे रोपे। इस दौरान भोपाल के पूर्व महापौर और भाजपा नेता आलोक शर्मा भी उनके साथ थे।
आज निवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात आनंदपूर्ण रही। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है।
आज निवास पर फिल्म अभिनेता श्री @akshaykumar जी से मुलाकात आनंदपूर्ण रही। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है। pic.twitter.com/mXdKoYuslF
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री @akshaykumar तथा पूर्व महापौर श्री @Alok_SharmaBJP के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया।#OnePlantADay #JansamparkMP pic.twitter.com/3bHG0dRylV
— Jansampark MP (@JansamparkMP) April 14, 2022
सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता,श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और श्री एम. विश्वेश्वरैया जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में नमन करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
अभिनेता श्री @akshaykumar जी ने भी बाबा साहब व विश्वेश्वरैया जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किये। pic.twitter.com/UrjkwQMBKD