इस रिपोर्ट में कहा गया है कि धरती पर बार बार यूएफओ आ रहे हैं,  एलियंस के धरती पर आने से इंसानों  को कुछ फायदा है तो उनकी सेहत को नुकसान भी है..!

एलियन के साथ कांटेक्ट में आने से इंसानों में ब्रेन डैमेज और लकवा भी हो  रहा है, उनके रेडिएशन से इंसान गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पेंटागन अधिकारियों की इस  हैरतअंगेज  रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है।

पेंटागन के प्रोजेक्ट-2012 की रिपोर्ट में कई तरह के गंभीर खुलासे किए गये हैं इस रिपोर्ट में  दूसरी दुनिया के इन लोगों को एलियन, भूत, आत्मा या अदृश्य तत्व बताया है| 

 इस रिपोर्ट में कई रिसर्च स्टोरीज हैं  जो बताती हैं कि यूएफओ के रेडिएशन के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी चली जाना, बिजली के तेज झटके लगना और यहां तक की सेक्स भी शामिल है। 2010 की रिपोर्ट में मेडिकल फाइलों से एडवर्ड इफेक्ट के 42 मामले और 'अप्रकाशित' मामलों के 300 मामले सामने लाये गए हैं। पेंटागन की ये रिपोर्ट 1500 पन्नों की हैं। इस रिपोर्ट को द सन ने जारी किया है।

इस रिपोर्ट को गुप्त एएटीआईपी कार्यक्रम के लिए लिखा गया था।

रिपोर्ट में उन इंसानों के इंटरव्यू, उनकी फिजिकल टेस्ट रिपोर्ट और उनके मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल हैं, जो अज्ञात यूएफओ, एलियंस या तत्वों के संपर्क में आए थे। इसमें 1873 से 1994 तक की समयावधि शामिल है।

इस इस रिपोर्ट के अलावा भी कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने एलियंस के साथ सेक्स रिलेशन बनाए हैं। इन लोगों के अपने अलग-अलग एक्सपीरिएंस हैं। किसी के लिए वो सेक्स सबसे सुखद था तो किसी के लिए बड़ा ही कष्टदायी। इस लिस्ट में महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल हैं। हाल ही में निगेल वाटसन ने अपनी किताब 'स्क्रूड बाइ द एलियंस' (Screwed by the Aliens) में इसी तरह की अजीब बातें बताई हैं। एलियंस के साथ संबंध बनाने का पहला दावा 50 के दशक में किया गया था। इससे पहले भी कई शताब्दी पूर्व राक्षसों के साथ भी संबंध बनाए जाने की बात सामने आई है। हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री 'लव एंड सॉसर्स' में, न्यूयॉर्क कलाकार डेविड हग्गिन ने भी एलियंस के साथ संबंध बनाने के स्वीकारा है।

उन्होंने कबूल किया, "जब मैं 17 वर्ष का था, तो मैंने एक खूबसूरत फीमेल एलियन के साथ संबंध बनाकर अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। वह आनंद मैं कभी नहीं भूल सकता।"

अपने इस अलग तरह के संभोग के बाद एक नई नस्ल को जन्म दिया।

कई लोगों का मानना है कि इंसानों के साथ संबंध बनाने के पीछे एलियन का मकसद एक नई नस्ल (हाइब्रिड) तैयार करना है।

इधर ब्रिटेन में सैकड़ों लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दूसरे ग्रहों के प्राणी एलियन के साथ सेक्स किया है। इन लोगों की बात आमतौर पर तो विश्वास के लायक नहीं है, लेकिन उनके दावे के बाद से बवाल मचा हुआ है। एक ताजा सर्वे में लगभग 300 ब्रिटिश लोगों ने कहा है कि उन्होंने हरे रंग के छोटे आकार वाले पुरुष और महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए हैं।सर्वे करने वाली वेबसाइट बज बिंगो डॉट कॉम के डेविड अब्राम्स ने कहा कि लोगों के फीडबैक से पता लगा है कि जिनके साथ इन लोगों ने रोमांस किया है वे दूसरे ग्रहों के प्राणी थे। इस वेबसाइट पर एलियंस के साथ संबंध होने का दावा करने वाले अधिकतर लोग इंग्लैंड में स्थित नॉरफ़ॉक काउंटी के यूएफओ हॉट-स्पॉट कहे जाने वाले नॉर्विच के रहने वाले हैं। यह शहर हाल के महीनों में अजीबोगरीब गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहा है। डेली स्टार संडे ने पिछले महीने एक्ट्रेस एब्बी बेला के हवाले से दावा किया था कि उनके एलियंस के साथ संबंध थे। इस एक्ट्रेस ने दावा किया था कि वह पांच एलियनों से मिली थी, जिनकी बनावट सामान्य इंसानों की अपेक्षा काफी पतली और लंबी थी। एब्बी बेला ने तो यहां तक दावा किया कि एलियंस उन्हें 20 मिनट के डेट के लिए अपने ग्रह पर लेकर गए थे। 

विदेशों में ही नहीं बल्कि भारतीय जमीन पर भी दूसरों ग्रहों से आए इन प्राणियों के चहलकदमी के निशान पाए गए हैं। नर्मदा घाटी के प्रागैतिहासिक (पाषाण काल) शैलचित्रों के शोध में जुटे एक वैज्ञानिक दल ने रायसेन से करीब 70 किलोमीटर दूर घने जंगलों के गुफाओं समेत पत्थरों से बने ग्रहों में मिले प्राचीन शैल चित्रों के आधार पर अनुमान जताया है कि प्रदेश के इस हिस्से में दूसरे ग्रहों के प्राणी एलियन आए होंगे। वैज्ञानिकों का मानना है कि आदि मानव ने इन शैलचित्रों में उड़न तश्तरी की तस्वीर भी उकेरी हैं। अर्थात वह इस यूएफओ से भी वाकिफ थे या उन्होंने इसे देखा होगा।

अमेरिका के प्रोफेसर डॉक्टर डेविड जैकब्‍स ने धरती पर एलियंस की मौजूदगी को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। अमेरिकी प्रोफेसर ने कहा कि धरती पर एलियन मौजूद हैं और वे इंसानों का अपहरण कर रहे हैं। यही नहीं ये एलियन हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रफेसर जैकब्‍स ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों का इंटरव्यू लिया है जो एलियन हमले में बच चुके हैं। वह एलियन्स के अपहरण पर कई किताबें लिख चुके हैं। एक किताब है, जिसका नाम है- Humans are not from Earth: a scientific evaluation of the evidence। इसमें डॉ. एलिस सिल्वर जैसे दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इस बात की थ्योरी दी है कि इंसानों का जन्म धरती पर नहीं हुआ। 

डॉ. एलिस का मानना है कि इंसानों की उत्पत्ति की धरती पर मौजूद किसी जीवन के धागे से नहीं हुई है। इसकी उत्पत्ति कहीं और हुई है। यह धरती पर 60 हजार से 2 लाख साल के बीच लाया गया था। इंसान की आधुनिक प्रजाति यानी हम जिसे होमो-सैपियंस कहते हैं वह किसी अन्य ग्रह से आई है।