Judge Yashwant Verma Case : कैश घोटाले में जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका लगा है। अगले आदेश तक न्यायमूर्ति वर्मा से सभी न्यायिक कार्य वापस ले लिए गए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनसे (न्यायमूर्ति वर्मा से) न्यायिक कार्य वापस ले लिया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा की बेंच किसी भी मामले की सुनवाई नहीं करेगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य वापस लिया जाता है। बेंच-III की अदालत मास्टर मामलों में तारीखें देगी।
इससे पहले, सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को न्यायमूर्ति वर्मा से सभी न्यायिक कार्य वापस लेने का निर्देश दिया था। इसके बाद सोमवार 24 मार्ट को दिल्ली हाईकोर्ट ने यह सर्कुलर जारी किया।