इस बार होली से पहले ही तापमान बढ़ने के साथ ही पूरे देश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। साथ ही मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि इस साल देश में तापमान में वृद्धि ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
IMD के अनुसार, भारत ने इस साल मार्च में औसतन 121 वर्षों में सबसे गर्म दिन दर्ज किया, जिसमें पूरे देश में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल मार्च आकड़ो के हिसाब से सबसे गर्म रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद से सबसे गर्म महीना इस बार मार्च रहा है। मार्च 2022 में देश का औसत अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मार्च 2010 में औसत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत :
इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी और मध्य भारत में मौजूदा गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल का पूरा महीना शुष्क रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अप्रैल के पहले सप्ताह में लू की स्थिति रहेगी।
राष्ट्रीय राजधानी में 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही गर्म हवा यानि गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। आईएमडी ने इस साल देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी हो सकती है।