आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के ल‍िए बुरी खबर है। टीम इंडिया के द‍िग्गज ऑलराउंडर हार्द‍िक पांड्या  वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। पांड्या  बांगलादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे।

उम्मीद की जा रही थी कि वो आख‍िरी के लीग मैच में वापस आ जाएंगे लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने उनके विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। हार्दिक के स्थान पर प्रस‍िद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली है। 
 
भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। यह मैच 5 नवंबर को ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। 7 मैचों में 7 जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।