ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेले जाने वाले तीन वॉर्म अप मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। बदलते मौसम के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर मैच बुधवार को खेला जाने वाला मैच भी बारिश के चलते रदद कर दिया गया है। ठीक वैसे ही बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी एक अभ्यास मैच ब्रिस्बेन में खेला जाना था, बताया जा रहा है, कि ये मैच भी एक भी गेंद फेंके बिना ही बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
अलावा इसके पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला वॉर्म अप मैच भी पूरा नहीं हो सका। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने बिना विकेट लिए 19 रन बना लिए। फिर तेज बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा।
इतना ही नहीं मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भी गाबा स्टेडियम पहुंच गई थी। लेकिन बारिश के काऱण दोनों टीमों को वॉर्म अप करने तक का मौका नहीं मिला। क्योंकि इस दौरान बारिश थोड़ी देर के लिए भी नहीं रुकी। मैच का कट ऑफ टाइम शाम सवा चार बजे का था। अगर बारिश रुक जाती तो मैच के खेला जा सकता था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण, मैच रैफरी ने मैच रदद करने की घोषणा कर दी।
भारत और पाकिस्तान के पास अपने आखिरी अभ्यास मैच में टीम संयोजन का परीक्षण करने और अंतिम प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका था। लेकिन, बारिश के चलते दोनों टीमों के हाथ से यह मौका हाथ से निकल गया। पाकिस्तान को फिर भी गेंदबाजी करने का मौका मिला और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लेकर अपनी पूरी फिटनेस साबित कर दी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के जरिए भारत को आखिरी बार अपनी तैयारियों को परखने का मौका नहीं मिल सका।
आज होने वाले वॉर्म अप मैच रदद होने के बाद अब भारत और पाकिस्तान सीधे मेलबर्न में ही आमने-सामने होंगे। आगे के मैचों के दौरान भी अगर मौसम ऐसा ही रहेगा और सुपर-12 के शुरुआती मैचों के भी बारिश में धुल जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया का मौसम विभाग ने सुपर-12 दौर के कुछ मैचों के दौरान मौसम के ख़राब रहने की ओर इशारा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां हो रही बारिश में, ला नीना का असर फिलहाल ईस्ट और साउथ ईस्ट ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल रहा है।
ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 दौर के मैच बारिश के कारण बाधित हो सकते हैं। इनमें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला सुपर-12 मैच और 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच शामिल है।