सर्दियां आते ही लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखने लगते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अपने कपड़ों और डाइट में कुछ बदलाव करते हैं ताकि मौसम के बदलाव के साथ खुद को फिट रख सकें, कई लोग सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने लगते हैं।

खासतौर पर व्रत और त्योहारों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। शकरकंद कई तरह से फायदेमंद होते हैं। बहुत से लोग इसे शकरिया के नाम से जानते हैं। तो जानिए सर्दियों में शकरकंद शरीर की एनर्जी को कैसे बढ़ाता है। यह जरूरी है कि आप इसके पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों को जानकर ही सेवन करें।

आंखों के लिए फायदेमंद-

सेहत के कई फायदे देने वाला शकरकंद आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। स्वाद में मस्त शकरकंद आँखों की रौशनी बढ़ाता है। अगर आप लंबे समय तक अपनी आंखों की रोशनी बनाए रखना चाहते हैं तो शकरकंद का नियमित सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा।

हाई ब्लड प्रेशर में असरदार-

पोषक तत्वों और ऊर्जा से भरपूर शकरकंद खाने से आप दिल की समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है इसलिए यह आपकी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाता है।

शकरकंद आयरन की कमी को करता है दूर-

शकरकंद आयरन से भरपूर होता है। जिससे शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और शरीर में रक्त कोशिकाएं ठीक से नहीं बन पाती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना शकरकंद का सेवन करते हैं तो आपको आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

मजबूत होता है पाचन तंत्र-

शकरकंद में फाइबर भी अधिक होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या से भी निजात मिलती है। अगर आप पाचन या पेट की समस्या से परेशान हैं तो शकरकंद आपके लिए फायदेमंद होगा।

Vitamin-D से भरपूर

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है। आयरन, फाइबर से भरपूर शकरकंद विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। ऐसे में अगर आप इसे खाते हैं तो यह दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों के विकास में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से विटामिन की कमी भी पूरी की जा सकती है।

कैंसर के खतरे को करता है कम-

शकरकंद के नियमित सेवन से इसमें मौजूद कैरोटेनॉयड्स के कारण कैंसर का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में यह कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद होगा। अगर आप भी इस गंभीर समस्या से बचना चाहते हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।