भोपाल: राज्य सरकार अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक को जैव विविधता विरासयत स्थल घोषित करने जा रही है। अपने इस आशय की सूचना वन विभाग ने जारी कर दी है। आगामी 15 अप्रैल के बाद यह विधिवत घोषित कर दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि अमरकंटक का 7681.50 हैक्टेयर क्षेत्र वन मंडल अनूपपुर में आता है जोकि वचन विभाग के स्वामित्व में है। यह मैकल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। यहां वानिकी जैव विविधता, कृषि जैव विविधता एवं सांस्कृतिक जैव विधिता है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिये यह विरासत स्थल घोषित किया जा रहा है।