बादल फटने के बाद से बंद हुई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर से शुरु हो गई है लेकिन सुरक्षा कारणों से अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है श्राइन बोर्ड ने अब अमरनाथ गुफा के पास रहने, रुकने की व्यवस्था खत्म कर दी है इसके साथ ही दर्शन के समय मे भी कटौती की गई है।
श्राइन बोर्ड के अनुसार अब शाम 6 बजे की बजाय श्रद्धालु 4 बजे तक ही दर्शन कर सकेंगे, इसके अलावा दर्शनार्थियों को गुफा से दूर टेंट लगाने का भी निर्देश जारी किया गया है।

गौरतलब है, कि बाबा अमरनाथ गुफा के पास हाल ही में बादल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिसके बाद अब बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हादसे को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।
बता दें कि हाल ही में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान जाने के बाद चार दिन से गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर निलंबित की गई अमरनाथ यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से चढ़के गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।