Amarwada By-Election: अमरवाड़ा सीट पर BJP ने एक रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस को हरा कर उपचुनाव जीत लिया है। कई राउंड में पिछड़ने के बाद कमबैक करते हुए बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोटों से जीत हासिल की। आखिरी के 5 राउंड में बीजेपी ने बाजी मार ली। जीत की आधिकारिक घोषणा किया जाना बाकी है।

आपको बता दें, कि बीजेपी से 17वें राउंड तक कांग्रेस आगे चल रही थी, आखिरी के 3 राउंड में बाजी पलट गई।

19वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह 1100 वोटों से आगे थे। 20वें राउंड में दो ईवीएम खराब हो गये. 18वें राउंड में बीजेपी के कमलेश शाह 600 वोटों से आगे थे। इससे पहले कांग्रेस आगे थी। 11वें राउंड में धीरेन शाह 5 हजार से ज्यादा वोटों से कमलेश से आगे रहे। जबकि 15वें राउंड में कांग्रेस 4 हजार वोटों से आगे चल रही थी। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती के बीच सीधा और करीबी मुकाबला रहा। वहीं चौथे राउंड में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले।

कांग्रेस की हार से कमल नाथ को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर नाथ परिवार ने 40 साल से ज्यादा समय तक राज किया। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती के बीच सीधा और करीबी मुकाबला था। आपको बता दें कि 1977 में जब पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ लहर थी तब भी छिंदवाड़ा एमपी सीट कांग्रेस के पास थी। आजादी के बाद से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा।