बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में पर्यटकों को मंगलवार को जंगल सफारी के दौरान बाघिन  बाघिन 'रॉ' अचानक पर्यटक जिप्सी के सामने आ गई और उस पर झपटने का प्रयास किया। घटना मंगलवार को सामने आए एक वीडियो में कैद हुई है। 

जिप्सी को देखते ही बाघिन 'रॉ' आक्रामक हो गई और जोरदार दहाड़ लगाते हुए वाहन की ओर झपटने दौड़ी। घटना खितौली जोन के हाथी कैंप के पास हुई। बाघिन के उग्र तेवर देख सफारी वाहन चालक ने तुरंत जिप्सी को पीछे कर लिया। कुछ देर तक दहाड़ने के बाद बाघिन जंगल की ओर लौट गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारों का कहना है कि भीषण गर्मी और सैलानानियों के बढ़ते दबाव की वजह से "रॉ" बाघिन के उग्र तेवर दिखाई दिया है।