Amit Shah Bhopal Visit Live Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर हैं। सुबह साढ़े दस बजे स्टेट हैंगर पर उनका विमान पहुंचा। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उषा ठाकुर, विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमल पटेल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने शाह की आत्मीय अगवानी की।
आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के भोपाल आगमन पर प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao, सीएम श्री @ChouhanShivraj एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp ने स्टेट हैंगर पर स्वागत किया।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 22, 2022
इस दौरान प्रदेश कैबिनट मंत्री एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। pic.twitter.com/vjGbKi1kcc
शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और एल मुरुगन भी भोपाल पहुंचे हैं। यहां से शाह हेलीकाप्टर से सबसे पहले कान्हासैया पुलिस अकादमी के लिए रवाना हुए। यहां पर शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और दोपहर डेढ़ बजे सीएम हाउस में लंच करेंगे।
अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र का संबोधन : लाइव
शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन में बताया कि, पीएम मोदी ने पुलिस टेक्नलॉजी मिशन की घोषणा की है, इसके लिए कच्चा खाका बना लिया गया है। इसके माध्यम से ढेर सारी चीजें, एक समान रूप से पूरे देश की पुलिस, हर एक थाना सज्ज हो सकेगा।
देशभर में एक ही प्रकार की वायरलेस, एक ही प्रकार के सीसीटीवी लगें। एक्सचेंज ऑफ इंफॉर्मेशन की सारी चीजें हों, एक्सचेंज ऑफ डेटा का अधिकार भी देश की हर पुलिस को हो। इस प्रकार की व्यवस्था हम टेक्नलॉजी मिशन के माध्यम से करना चाहते हैं। इससे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा। आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को मॉर्डनाइज करना पड़ेगा। देखिये लाइव (LIVE VIDEO)
वन समितियों के सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह- लाइव
शाह ने सबसे पहले केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उसके बाद जंबूरी मैदान पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए रवाना हुए, यहां पर उन्होंने वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित की।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री@AmitShah एवं सीएम श्री@ChouhanShivraj ने 'वन समितियों का सम्मेलन' में हितग्राहियों को तेंदूपत्ता के लाभांश का वितरण किया।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 22, 2022
प्रदेश अध्यक्ष श्री@vdsharmabjp, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्रीगण उपस्थित रहे।#AmitShahInMP #वनोपज_से_समृद्धि_MP pic.twitter.com/7I2t6eyPh8
इस अवसर पर शाह का सीएम शिवराज ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री का स्थानीय जनजातीय कलाकारों द्वारा निर्मित काष्ठ कला, तीर कमान व हस्तनिर्मित जैकेट भेंटकर अभिनंदन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने 'वन समितियों का सम्मेलन' में हितग्राहियों को तेंदूपत्ता के लाभांश का वितरण किया। साथ ही मध्यप्रदेश के 26 जिलों में स्थित 827 वनग्रामों के राजस्व ग्राम में परिवर्तन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah के कर कमलों से मध्यप्रदेश के 26 जिलों में स्थित 827 वनग्रामों के राजस्व ग्राम में परिवर्तन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।#वनोपज_से_समृद्धि_MP #JansamparkMP pic.twitter.com/dAabFinxTG
— Department of Forest, MP (@minforestmp) April 22, 2022
देखिये लाइव अपडेट :
शाह का मेगा रोड शो :
अमित शाह का शिवाजी नगर से भाजपा पार्टी मुख्यालय तक "मेगा रोड शो" निकला। रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह का ज़ोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, इसके बाद वह भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
LIVELIVE : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत। #AmitShahInMP
Posted by BJP Madhya Pradesh on Friday, April 22, 2022
एमपी में शाह के थे, तीन मुख्य कार्यक्रम-
भोपाल में शाह के तीन मुख्य कार्यक्रम थे-
1. वह सुबह 11 बजे सबसे पहले केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी कानासैया में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
2. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर हुआ, यहां पर उन्होने वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित की।
3. इसके बाद शिवाजी नगर से भाजपा पार्टी मुख्यालय तक उनका रोड शो भी निकला। जानकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।