केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह इन दिनों उत्तरप्रदेश में काफ़ी आक्रामक नज़र आ रहें हैं। अमित शाह ने आज तीसरे चरण की वोटिंग के लिए यूपी में कई चुनावी रैलीयों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा गरीबों, पिछड़ों, असहायों के लिए शासन करती है। लेकिन सपा-बसपा पार्टी अपनी-अपनी जातियों के लिए शासन करती है। हमने देखा है कि, जब सपा आती थी तो एक जाति का भला होता था, जब बसपा आती थी तो दूसरी जाति का भला होता था। लेकिन 2014 में जब हमारी सरकार बनी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा की ये सरकार दलित, शोषित, पिछड़ों की सरकार है। मोदी ने ढेर सारी योजनाओं को उत्तर प्रदेश के लिए भेजा और योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस योजनाओं को हर गरीब के घर में भेजा।
अमित शाह का समाजवादी पार्टी पर निशाना :
शाह के अनुसार, समाजवादी पार्टी नाम की ही समाजवादी है। क्योंकि SP के दो ही सूत्र हैं। S- संपत्ति एकत्र करना, P- परिवार के लोगों को सत्ता देना। यूपी की जनता ने सपा सरकार में देखा कि, अखिलेश के परिवार से ही 45 लोगों को अलग-अलग पद मिले थे। पिछली सरकारों में, 60 साल तक गरीब के घर में गैस सिलेंडर आया था क्या ? लेकिन भाजपा की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 1.76 लाख घरों में गैस कनेक्शन देने का काम किया।
समाजवादी पार्टी बस कहने को ही समाजवादी है।
— BJP (@BJP4India) February 17, 2022
SP के दो ही सूत्र हैं-
S- संपत्ति एकत्र करना।
P- परिवार के लोगों को सत्ता देना।
- श्री @AmitShah pic.twitter.com/JLSGYASMyb
शाह ने कहा, मैं टीवी पर देख रहा था, अखिलेश ने कहा था कि पर्चा डालने के बाद 10 मार्च को आऊंगा। छठे ही दिन मैदान में आ गए और इस कड़ी धूप में इतनी आयु वाले नेताजी को भी मैदान में उतारना पड़ गया है। मुझे बताइए भाई, अगर आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा ? प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब के घर में जन्म लिया है, वो गरीब का दर्द को जानते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरु की और आज देश के गरीबों के लिए हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का इलाज का खर्च मोदी सरकार दे रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाएं, हर घर में बिजली पहुंचाई। कई दशकों से लटकी हुई तीन सिंचाई परियोजना को पूरा करने के साथ-साथ 17 सिंचाई की योजनाओं को भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
हम फिर जीतकर आएंगे : शाह
शाह ने कहा, समाजवादी लोग सिर्फ परिवार का ही सोचते हैं, अपने ही लोगों का सोचते हैं। समाज का भला ये नहीं करते हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सबका भला किया है। मैं आज सपा के मित्रों को कहना चाहता हूं। एसपी सिंह बघेल भाजपा के नेता हैं, कुछ दिन पहले इन पर हमला किया गया। समाजवादी पार्टी वाले क्या समझते हैं कि ऐसा हमला करने से भाजपा के नेता डर जाएंगे क्या ? भाजपा के नेता और मजबूती के साथ प्रचार भी करेंगे और जीतकर भी आएंगे।
मैं आज सपा के मित्रों को कहना चाहता हूं।
— BJP (@BJP4India) February 17, 2022
एसपी सिंह बघेल जी भाजपा के नेता हैं, कुछ दिन पहले इन पर हमला किया गया।
समाजवादी पार्टी वाले क्या समझते हैं कि ऐसा हमला करने से भाजपा के नेता डर जाएंगे?
भाजपा के नेता और मजबूती के साथ प्रचार भी करेंगे और जीतकर भी आएंगे।
- श्री @AmitShah pic.twitter.com/dm3XU8vJWh
शाह ने कहा, भाजपा सरकार आने से पहले उत्तर प्रदेश में पहले 2007-2017 तक 10 साल में 2 लाख से भी कम नौकरियां दी थी। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में पांच साल में साढ़े चार लाख नौकरियां देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 इन तीनों चुनावों में मैं यहां आया हूं। 2014 में, 2017 में और 2019 में आपने भाजपा को जिताया है। अब 2022 में भाजपा को जिताकर आपको चौका लगाना है। क्योंकि 70 साल तक सपा-बसपा-कांग्रेस ने शासन करने का काम किया लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास नहीं किया। कांग्रेस पार्टी की चौथी पीढ़ी चल रही है जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी।
चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर अमित शाह का वार :
शाह ने कहा, कल पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था, यूपी के भइयाओं को मत घुसने दो और बहन प्रियंका वहां खड़े होकर ताली बजाकर आनंद व्यक्त कर रही थी। उत्तर प्रदेश का इससे बड़ा अपमान कोई हो नहीं सकता है। आज मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में, लखीमपुर में, पूरे तराई क्षेत्र में कोई बाहुबली बचा है क्या ? आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सारे जेल में हैं। अखिलेश की सरकार बनी तो ये जेल में नहीं रहेंगे। अगर अखिलेश जी आएं तो उन्हें पूछना कि आपको भी उत्तर प्रदेश में मौका दिया था, आपने क्या किया ? वो जवाब देंगे- उन्होंने दंगे कराए, महिलाओं का अपमान कराया,हत्या और बलात्कार कराए। इसीलिए आपका एक वोट यूपी को फिर से सुरक्षित और विकसित बनाने वाला है। अपने वोट को बर्बाद मत होने देना।