केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई पहुंचे थे। इस बीच उनकी सुरक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। वह व्यक्ति खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बता रहा था।
व्यक्ति पर संदेह के चलते मुंबई पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह शख्स गृह मंत्री अमित शाह के "मुंबई के मालाबार हिल स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास के" दौरे के दौरान संदिग्ध रूप से उनके आस पास घूम रहा था।
पुलिस ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय हेमंत पवार को सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अमित शाह और कई राजनेताओं के आसपास घूमता देखा गया था। जिसके बाद उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवार ने एमएचए का रिबन पहना हुआ था, जिसके चलते उस पर किसी को कोई शक नहीं हुआ।