केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से उनका एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
पीएम मोदी ने दी बधाई-
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में, वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वे हमारे देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
बीजेपी ने शेयर किया वीडियो-
अमित शाह के जन्मदिन पर बीजेपी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। ट्विट शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज 22 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह अपनी 58 साल की उम्र पूरी कर चुके है। इसी दिन साल 1964 को गृह मंत्री अमित शाह का जन्म हुआ था। पीएम मोदी के साथ-साथ कई भाजपा नेताओं नें भी उन्हें बधाई दी। साथ ही विपक्ष के नेता भी उन्हें बधाई दे रहें हैं।