भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 अगस्त को भोपाल आयेंगे तथा यहां वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस परिषद में चार राज्य यथा मप्र, उप्र, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखण्ड शामिल हैं तथा इस बैठक में इन सभी राज्यों के सीएम, सीएस एवं डीजीपी भाग लेंगे।

परिषद का कार्य है: जनता में भावनात्मक एकता पैदा करना। क्षेत्रवाद तथा भाषावाद के आधार पर उत्पन्न होने वाली विघटनकारी प्रवृत्तियों को रोकना। केन्द्र तथा राज्यों को आर्थिक तथा सामाजिक मामलों में समान नीति बनाने के लिए विचारों तथा अनुभवों का आदान-प्रदान करना।

यह बैठक हर साल होती है। इसका मुख्यालय उप्र के इलाहाबाद में है। इस बैठक के आयोजन के बारे में राज्य मंत्रालय में सूचना आ गई है तथा इसे मिंटो हॉल या मंत्रालय में आयोजित किया जायेगा।