पंजाब में अमृतसर जिले के चिचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में 4 गैंगस्टर मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 गैंगस्टर भी मारे गए हैं। साथ ही मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी, 3 नागरिक घायल हुए हैं।
अमृतसर में गैंगस्टर्स के साथ पुलिस का एनकाउंटर खत्म#AmritsarEncounter #PunjabPolice | @chitraaum pic.twitter.com/vfIXB1z3FU
— AajTak (@aajtak) July 20, 2022
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो दो शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। इस अभियान में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। साथ ही एक बैग भी बरामद हुआ। फ़िलहाल सर्च अभियान चल रहा है।
अमृतसर एनकाउंटर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 4 गैंगस्टर्स ढेर#AmritsarEncounter #PunjabPolice | @chitraaum pic.twitter.com/VSbxJOv4Ak
— AajTak (@aajtak) July 20, 2022
मुठभेड़ हुई खत्म, पुलिस ने दी जानकारी-
भकना गांव में मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में 4 गैंगस्टरों के मारे जाने की पुष्टि की है। जिसमें शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु घुसा भी शामिल है।
चार गैंगस्टरों ढेर-
ख़बर आ रही है कि अमृतसर के भकना गांव में जारी मुठभेड़ में सभी गैंगस्टर ढेर हो गए हैं। पुलिस ने फायरिंग बंद कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अब पुरानी हवेली में जांच चल रही है। साथ ही सर्च ऑपरेशन जारी है।
6-7 गैंगस्टरों की मौजूदगी की सूचना-
इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां दो बदमाशों को घेर लिया गया है। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि पुरानी हवेली में 6-7 गैंगस्टर मौजूद थे। करीब 300 पुलिसकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी।