मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के गवर्नर मंगू भाई पटेल समेत कई अतिथि शामिल हुए हैं। PM मोदी इंदौर में करीब 4 घंटे रुकेंगे। वे शुभारंभ सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूरीनाम के राष्ट्रपति और गुयाना के राष्ट्रपति के बाद प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आजादी के अमृतकाल' में ऐसा लग रहा है कि मध्यप्रदेश में अमृतवर्षा हो रही है। सारी दुनिया से आप सब मध्यप्रदेश पधारे हैं। मध्यप्रदेश और इंदौर ने भी आपके सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपके लिए अपने घर और दिल के दरवाजे खोल दिए हैं। आपके स्वागत में पूरा इंदौर सजा और संवरा हुआ है। इंदौर में इस बात की होड़ लगी है कि प्रवासी भारतीय मेहमान होटल में नहीं हमारे घरों में ठहरेंगे। इंदौर में अद्भुत उत्साह और उमंग का वातावरण है।
'प्रवासी भारतीय दिवस' सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने के लिए आप सबने कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया है। 66 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय भाइयों और बहनों ने इंदौर के अपने भाई-बहनों के साथ पौधरोपण किया है। सीएम शिवराज ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। सारा देश प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है।
इंदौर के स्वच्छता में सालों से अव्वल रहने को लेकर सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया तो पूरे देश ने इसे आत्मसात किया। स्वच्छता में इंदौर शहर तो लगातार 6 बार से नंबर वन आ रहा है। स्वच्छता में ओवर ऑल मध्यप्रदेश भी नंबर वन है। सीएम ने कहा आज भारत पूरी दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा भारत आर्थिक शक्ति, ज्ञानशक्ति और आत्मनिर्भर शक्ति बनें तथा लगातार आगे बढ़े।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए शक्तिशाली, वैभवशाली, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के एक-एक मंत्र को मध्यप्रदेश ने अक्षरशः साकार करने का प्रयास किया है। भारत विश्व पटल पर सर्वोच्च पद प्राप्त करेगा, इसका उद्घोष एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद ने किया था। उसे साकार कर रहे दूसरे नरेंद्र हमारे प्रधानमंत्री जी। आज विश्व पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देख रहा है।
सीएम शिवराज ने कहा इंदौर में अद्भुत उमंग और उत्साह का वातावरण है। इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया है। 66 देशों के प्रवासी भाइयों व बहनों ने इंदौर की जनता के साथ पेड़ लगाने का काम किया है। इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेंलन में मुख्य अतिथि के रुप में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने शिरकत की। इस मौके पर पीएम के साथ डाक टिकट ''सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षत जाएं'' का विमोचन भी किया गया।
PM मोदी इंदौर में करीब 4 घंटे रुकेंगे। वे शुभारंभ सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूरीनाम के राष्ट्रपति और गुयाना के राष्ट्रपति के बाद प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे लंच होगा। इसे PM खुद होस्ट करेंगे। लंच में 102 गेस्ट शामिल होंगे। लंच के बाद दोपहर 2 बजे PM दिल्ली के लिए रवाना होंगे।