उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। यह सामने आ चुका है की रिसॉर्ट में होने वाली अनैतिक गतिविधियों को लेकर ही पुलकित आर्या और अंकिता का विवाद हुआ था और इस विवाद में ही अंकिता की हत्या हुई थी। वहीं अब यह सामने आया है कि पुलकित का रिसॉर्ट शराब और नशे की खेप का अड्डा बना हुआ था।   

रिसोर्ट के पूर्व कर्मचारी रहे एक पति-पत्नी ने यहाँ होने वाले अनैतिक कारनामों का भंडाफोड़ किया है। पति-पत्नी ने बताया है कि रिसॉर्ट में में ऐसी लड़कियों का आना जाना रहता जिनका आचरण संदिग्ध था। पुलकित आर्या द्वारा स्टाफ को यह हिदायत दे गई थी कि भी इन लड़कियों के नाम और नंबर नोट न किये जाएं।   दोनों ने बताया कि रिसॉर्ट में शराब, सुल्फा गांजा और नशे के कई तरह के सामान स्टॉक किए जाते थे। 

दोनों पूर्व कर्मचारियों ने खुलासा किया कि पुलकित आर्या के कुछ ऐसे दोस्त भी यहां पर आते थे जिनके लिए विशेष इंतजाम किया जाता था और जो लड़कियां दूसरे कस्टमर के लिए बुलाई जाती थीं। उसके साथ पुलकित भी एंजॉय करता था। पुलकित की रिसोर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी वर्तमान में मेरठ में रहते हैं। दोनों पति-पत्नी जून महीने तक यहाँ काम कर रहे थे। 

पति पत्नी ने बताया की पुलकित स्टाफ को मारा पीटी भी करता था जैसे ही कोई यहाँ से जाने की कोशिश करता था तो उसको किसी तरह से फंसा दिया करता था। यहाँ तक कि वह अपने स्टाफ की लड़कियों पर भी बुरी नज़र रखता था। 

दोनों पति-पत्नी में बताया की वे बड़ी ही मुश्किलों से वहां से निकल पाए। पुलिस को फोन करने के बाद दोनों को यह पता चला कि पुलिस तो यहां पर आती ही नहीं तब दोनों ने पटवारी को फोन किया मगर मदद मिलने के बजाय पटवारी भी रिसॉर्ट आकर दोनों को धमकाया करता था।