By Election 2023: चुनाव आयोग ने 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं. इन 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होगी, वहीं, 8 सितंबर को नतीजे आएंगे.

इन राज्यों में होंगे उपचुनाव-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड की डुमरी सीट पर उपचुनाव जगरनाथ महतो की निधन के कारण हो रहा है. केरल की पुथुपल्ली सीट पर चुनाव ओमान चांडी के निधन की वजह से कराया जा रहा है. वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चुनाव चंदन कुमार दास के निधन और बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर भी विष्णु पद रे के निधन के कारण चुनाव हो रहा है.
हालांकि, यूपी की घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव होगा. त्रिपुरा की धनपुर सीट पर भी प्रतिमा भौमिक के इस्तीफा देने के कारण चुनाव हो रहा है. लेकिन,त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर चुनाव कराने का कारण सैमसुल हक की मौत है.
चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां-
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 10 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि- 17 अगस्त
नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि- 18 अगस्त
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि- 21 अगस्त
वोटिंग- 5 सितंबर
वोटों की गिनती- 8 सितंबर
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का समय- 10 सितंबर