भोपाल: लंबे समय से प्रतीक्षित जबलपुर सर्किल में वन संरक्षक कमल अरोरा को पदस्थ के आदेश जारी हुए. इसके पहले जबलपुर में एपीसीसीएफ की पदस्थापना रही है. सीसीएफ स्तर के अधिकारी के पद पर अरोरा की पदस्थापना खनिज कारोबारियों के दबाव में की गई है. 

मंगलवार को जारी आदेश के तहत मुख्यालय में पदस्थ एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल को उज्जैन सर्किल में स्थानांतरित किया गया है. मनोज अग्रवाल सीनियर अधिकारी है किंतु उनकी पोस्टिंग पद की गरिमा के अनुसार नहीं हुई है. यह जबलपुर सर्किल के लिए रिजर्व करते थे. उज्जैन सर्किल में पदस्थ नहीं एपीसीसीएफ कोमोलिका मोहंता को एपीसीसीएफ वर्किंग प्लान आंचलिक इंदौर में पदस्थ किया गया.

श्रीमती मोहन्ता इंदौर पदस्थापना की मांग की थी. होशंगाबाद सर्किल में पदस्थ मुख्य वन संरक्षक आरपी राय को खंडवा सर्किल में स्थानांतरित किया गया है खंडवा डीएफओ अनिल शुक्ला के वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हटाकर देवांशु शेखर को पदस्थ किया गया है शुक्ला की पदस्थापना उप वन संरक्षक  वन्यप्राणी शाखा मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया.