भोपाल: राज्य के वन विभाग ने धार वनमंडल के सरदारपुर अभयारण्य के अतंर्गत 220 केवी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन डाले जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
इसमें अभयारण्य के 11.0845 हैक्टेयर में 12 टावर तथा अभयारण्य के ईको सेंसेटिव जोन में 45.479 हैक्टैयर में 41 टावर लगाये जायेंगे।
हालांकि, मंजूरी के पूर्व कहा गया था कि उक्त विद्युत लाइन को यथासंभव भूमिगत किया जाये परन्तु अब विद्युत लाईन टॉवर के जरिये लगेगी। मामला अब राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड की अंतिम मंजूरी के लिये भेजा रहा है।