भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने मप्र उच्च न्यायालय, मुख्यपीठ जबलपुर की स्थापना पर आर्बिट्रेशन केन्द्र स्थापित किये जाने पर न्यायिक अधिकारी तथा उनके अमले के संबंध में 5 पद का सृजन किया है।

इसमें डायरेक्टर का पद उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी को प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा जबकि प्राइवेट सेक्रेटरी टु डायरेक्टर का पद पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति द्वारा भरा जायेगा। अकाउन्टेन्ट, ड्रायवर व प्यून का पद सीधी भर्ती द्वारा भरा जायेगा।