भारत में लोग सुबह की शुरुआत एक कप गर्म चाय से करते हैं। सुबह की एक कप चाय तरोताज़ा रखने के साथ-साथ नींद को भी भगाती है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग चाय पीते हैं उनमे लंबे समय तक जीने की संभावना अधिक होती है। चाय को लेकर अमेरिका में एक शोध किया गया था। यूके बायोबैंक के शोध से पता चला है कि चाय पीने से मौत का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिन में 1 या 2 कप चाय पीते हैं, तो आपमें मौत का खतरा कम होता है।

क्या कहता है दावा?

चाय पर एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, चाय न पीने वालों की तुलना में चाय पीने वालों में मृत्यु का जोखिम कम होता है। इस शोध के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन 1 कप या उससे थोड़ी अधिक चाय पीते हैं उनमें 9-13 प्रतिशत जोखिम होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग चाय नहीं पीते हैं उनमें मौत का खतरा इससे कई ज्यादा अधिक होता है।

एक या दो कप चाय ही काफी है-

कुछ लोगों को चाय की बुरी आदत होती है। ये लोग दिन में 2 कप से ज्यादा चाय पीते हैं। इसके लिए इन आदतों को बदलने की जरूरत है। अगर आप पहले से ही दिन में एक कप चाय पीते हैं, तो ठीक है। लेकिन अगर आप 2 कप से ज्यादा चाय पीते हैं तो दिन में सिर्फ एक कप चाय ही काफी है।

इन बीमारियों का नहीं होगा खतरा

चाय की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। यह रक्त से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और सूजन को कम करने में मदद करती है। जानकारों के मुताबिक, चाय एक ऐसी ड्रिंक है जिसे लोग कभी भी कहीं भी पी सकते हैं। चाय प्रतिरक्षा को मजबूत करती है और बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। लेकिन ध्यान रहे कि चाय का एक ही दिन में ज्यादा सेवन कैंसर जैसी बीमारियों को भी बढ़ा सकता है। साथ ही दिन में 1-2 कप चाय ही पीना चाहिए।