आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अस्थमा की समस्या से जूझ रहा है। साथ ही सर्दी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। क्योंकि तापमान सामान्य से कम होने पर ठंड परेशानी पैदा करती है।
ऐसे में अगर आपको या आपके परिवार में किसी को अस्थमा है तो आपको अपना खास ख्याल रखना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना ख्याल रख सकते हैं।
सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीज भूल से भी यह न करें|
बाहर व्यायाम न करें ..
सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। इसलिए अस्थमा के मरीजों को ठंड के मौसम में बाहर व्यायाम के लिए नहीं जाना चाहिए। यह अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके साथ लंबे समय तक एक्सरसाइज न करें, यह भी ध्यान रखें।
साफ-सफाई पर ध्यान दें …
सर्दी के मौसम में ज्यादातर अस्थमा के मरीज घर के अंदर ही समय बिताते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर घर को धूल मुक्त करते रहें। क्योंकि घर साफ नहीं होने पर दमा के लक्षण गंभीर हो सकते हैं।
मुंह से सांस लेने से बचें ..
कई लोगों को मुंह से सांस लेने की आदत होती है। लेकिन अगर आपको अस्थमा है, तो आपको ठंडे तापमान में अपनी नाक से सांस लेने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में नाक से सांस लेने से अस्थमा का दौरा पड़ सकता है।
पालतू जानवरों के आसपास जाने से बचें ..
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो वे भी अस्थमा का कारण बन सकते हैं। साथ ही सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में जितना हो सके अपने पालतू जानवरों से दूर रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है।