टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2014 में प्रेम प्रस्ताव देने के बाद चर्चा में आई इंग्लिश क्रिकेटर डेनियल वेट इन दिनों सचिन तेंदुलकर के बेटे संग प्रेम की पींगे बढ़ा रही हैं। डेनियल वेट इंग्लैंड महिला टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं और अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी फ्रेंड भी हैं। इससे पहले डेनियल वेट ने उस समय तहलका मचा दिया था जब उन्होंने आधी रात को ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए विराट कोहली को प्रपोज कर दिया था।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे फिलहाल अपने इसी दोस्त के साथ लंदन की सैर कर रहे हैं और लंच डेट पर भी गए। सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर डेनियल वेट ने अर्जुन की एक रेस्टोरेंट में लंच करते वक्त की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। उसमें अर्जुन लंच करते दिख रहे हैं।
बता दें कि वेट अर्जुन की बड़ी प्रशंसक हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। वह कई बार सचिन के बेटे की बॉलिंग की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि दिन प्रतिदिन अर्जुन की गेंदों को खेलना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बाएं हाथ के ऑलराउंडर के बारे में कहा था कि सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहती कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।
सचिन का परिवार गर्मियों में हर साल करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाता है तब डेनियल अर्जुन के खिलाफ नेट्स में बैटिंग करना पसंद करती हैं। नेट प्रैक्टिस में अर्जुन परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। अर्जुन की गेंद [पर बेयरस्टो को गेंद लगने के चलते प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी।