जम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक सदस्य भी मारा गया। पुलिस फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
We had launched joint ops at 4-5 locations yesterday night. So far 2 terrorists of JeM including 1 Pakistani killed in Pulwama, 1 terrorist of LeT killed each in Ganderbal & Handwara. Encounters over in Handwara & Pulwama. Also arrested 1 terrorist alive: IGP Kashmir
— ANI (@ANI) March 12, 2022
(File pic) pic.twitter.com/BPN25Gx3dz
सेना ने चलाया तलाशी अभियान :
इस मुद्दे पर बोलते हुए कश्मीर के आईजीपी ने कहा, ''हमने बीती रात 4-5 जगहों पर संयुक्त अभियान चलाया। पुलवामा में अब तक 1 पाकिस्तानी समेत जैश के 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। जबकि गांदरबल और हंदवाड़ा में सेना के 1 आतंकी को मार गिराया गया है। इसके अलावा हमने एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ अभियान पूरा कर लिया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार 10 मार्च को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हो गई थी। जहां नैना बटपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़प में एक आतंकी मारा गया था।
गुरुवार चार आतंकियों को किया गिरफ्तार :
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने सोपोर में रफियाबाद के नदी क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
रविवार को हुआ था ग्रेनेड हमला :
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को मध्य श्रीनगर में व्यस्त अमीरा कदल पुल पर रविवार को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, साथ ही 36 अन्य घायल हो गए थे।