अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट सवार थे। इस हादसे में दो पायलटों में से एक शहीद हो गया है। जबकि एक पायलट को इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया है।
तवांग इलाके के पास सेना के हेलीकॉप्टर में शहीद हुए पायलट की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पायलट को गंभीर हालत में नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर सुबह नियमित उड़ान के लिए निकला था। हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों पायलटों को गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हो गए। हेलीकॉप्टर क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।