आतंकवाद का अड्डा बन चुके पड़ोसी देश पाकिस्तान का एक और ब्लैक कार्ड सामने आया है। जबकि भारतीय सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकी की जान बचाकर इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है। दरअसल भारतीय सेना के जवानों ने ब्लड का इंतजाम कर आतंकी तबरक हुसैन की जान बचाई।
तबरक हुसैन पाकिस्तान के कब्जे़ वाले कश्मीर का निवासी है। वह 2 पूरी तरह से सशस्त्र आतंकवादियों का नेतृत्व कर रहा था। जो उसके पीछे इंतजार कर रहे थे लेकिन भागने में कामयाब रहे: 21 अगस्त को राजौरी में LOC के पास मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी पर ब्रिगेडियर कपिल राणा, जम्मू (1/2) pic.twitter.com/wJtAn8u6o2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ के दौरान भारतीय सेना की गोली उसे लग गई थी। भारतीय सेना की गोलीबारी में तबरक के साथ आये साथी वापस POK यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर भाग खड़े हुए थे। भारतीय सेना के डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान तबरक को ब्लड भी मुहैया कराया।
पाकिस्तानी कर्नल यूनुस चौधरी ने मुहैया कराये पैसे-
पाकिस्तानी आतंकी तबरक हुसैन ने मीडिया को दिए एक बयान में बताया कि, मुझे यहां 3-4 आतंकियों के साथ भेजा गया था। हमें पाकिस्तानी कर्नल यूनुस चौधरी द्वारा एलओसी पार करने के बाद भारतीय सैनिकों के कैंप पर हमला करने के लिए 30 हजार रुपए दिए गये। उसने आगे बताया कि वह आतंकी संगठन ISI से ताल्लुक रखता है। इससे पहले वह 2016 में सीमा पर कर आए थे, लेकिन उस समय भी सेना के जवानों पर हमला करने में नाकाम रहे थे।
पाकिस्तान से भारत क्यों भेजा गया था फिदायीन आतंकी तबराक हुसैन ?
— AajTak (@aajtak) August 25, 2022
आजतक के कैमरा पर किया बड़ा खुलासा
आजतक संवाददाता @sunilJbhat इसपर ज्यादा जानकारी के साथ #Pakistan #Terrorism #ATVideo pic.twitter.com/GVjMr6JCy4
भारतीय जवानों ने बचाई जान-
सेना के डॉक्टर राजीव नायर ने बताया कि आतंकी तबरक हुसैन को गंभीर हालत में यहां लाया गया था, लेकिन अब उनकी जान बचा ली गई है। गोली के घाव को ठीक होने में कई सप्ताह लगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए यहां आने वाला हर शख्स मरीज है। डॉक्टर होने के नाते उनकी प्राथमिकता हर मरीज की जान बचाना है। हमने उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की है।
सेना के जवानों ने 3 घुसपैठियों को मार गिराया-
जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर आतंकियों का लगातार सफाया कर रहे हैं। आज भी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले 3 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उरी के कमलकोट सेक्टर में मड़िया नानक चौकी के पास सेना और बारामूला पुलिस ने 3 घुसपैठियों को मार गिराया है।
J&K | Army and Baramulla Police neutralised 03 infiltrators near Madiyan Nanak post in Kamalkote sector of Uri. More details are to be followed: J&K Police
— ANI (@ANI) August 25, 2022