भोपाल: सेना के वाहन निर्माण कारखाना (आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड) को अब जबलपुर की राबर्टसन लेक से कम पानी मिलेगा। इस कारखाने का जल संसाधन विभाग ने पांच साल पहले राबर्टसन लेक से 0.66 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया था परन्तु अब कारखाने ने पानी की कम जरुरत बताई है।
इसीलिये जल संसाधन विभाग ने पानी की मात्रा घटाकर 0.33 मिलियन घनमीटर सालाना कर दी है। कारखाने को अब नये सिरे से एक माह के अंदर जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यपालन यंत्री से सभी निर्धारित जल करों का अग्रिम भुगतान कर अनुबंध करना होगा।
इधर जल संसाधन विभाग ने छतरपुर जिले की नगर परिषद बक्सवाह को अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जूड़ी बांध के डेड स्टोरेज से 0.70 मिघमी सालाना तथा मेसर्स लोहिया ग्रीन एनर्जी प्रालि की परियोजना ग्रेन बेस्ड इथॉनॉल डिस्टिलरी केपेसिटी 200 केएलपीडी विथ 40 मेगावाट को-जनरेशन पावर प्लांट ग्राम सिहोरा तहसील सौंसर जिला छिन्दवाड़ा को कन्हान नदी से 0.370 मिघमी सालाना जल आवंटित किया है।
इसी प्रकार, रायसेन जिले की मंडीदीप नगर पालिका को पेयजल हेतु दाहोद डेम से पूर्व में आवंटित जल 2.15 मिघमी के स्थान पर 5.15 मिघमी सालाना पानी स्वीकृत किया गया है। धार जिले के पीएचई खण्ड सरदारपुर को तीन विकासखण्डों कुक्षी, डही एवं निसरपुर के 105 ग्रामों की 480 बसाहटों को रेट्रोफिटिंग समूह योजना अंतर्गत नर्मदा नदी से 16.744 मिघमी वार्षिक जल आवंटित किया गया है।
इसके अलावा, जल संसाधन विभाग ने मेसर्स सत्व रिफायनरी प्रालि इंदौर को तहसील आगर के ग्राम धुराशिया एवं माणकपुर में स्थापित 120 केएलपीडी ग्रेन बेस्ड मक्का और चावल आधारित इथॉनॉल प्लांट के लिये टिल्लर बांध से 0.292 मिघमी सालाना, मेसर्सअशोक फाइनस्पन महिमा फाईबर्स प्रालि इंदौर को खरगौन जिले की कसरावद तहसील में प्रस्तावित कॉटन यार्न फेब्रिक उद्योग हेतु ग्राम बोथ के निट नर्मदा नदी से 0.128 मिघमी के स्थान पर 0.181 मिघमीट सालाना, एमपीआईडीसी को औद्योगिक पार्क नरसिंहपुर फेस-1 को औद्योगिक इकाईयों ग्राम बढिय़ा घाट तहसील तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर के लिये नर्मदा नदी से 1.095 मिघमी तथा नगर निगम इंदौर को इंदौर शहर के लिये तहसील महेश्वर जिला खरगौन के समीप ग्राम जलद में नर्मदा नदी से 240.21 मिघमी सालाना जल आवंटित किया गया है।