राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है, कि दोनों के बीच राजस्थान के सियासी संकट को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद सचिन पायलट के भी सोनिया गांधी से मिलने की बात कही जा रही है।
गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद राजस्थान के सियासी संकट के सुलझने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस बात का दावा किया जा रहा है, कि सोनिया गांधी जो भी कहेंगी अशोक गहलोत वही करेंगे। वहीं पर्चा भरने के लिए आज और कल का वक्त बाकी है।
वहीं गहलोत खेमे के कुछ विधायक अभी भी इस बात पर अड़े हुए हैं, कि अगर दूसरे गुट का मुख्यमंत्री बनेगा तो हम इस्तीफा दे देंगे। इस सब के बीच एमपी के पपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अधयक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं। उनहोंने आज नामांकन कते लिए पर्चा भी ले लिया है, जिसे वे कल दाखिल करेंगे।