यूएई में चल रहे एशिया कप में आज टीम इंडिया का दूसरा  मुकाबला हांगकांग से होगा.दोनों के टीमों के बीच ये मैच दुबई  क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.भारत ने अपना पिछला मुकाबला भी यहीं खेला था. ऐसे में पिच और मौसम का मिजाज लगभग पिछले मैच की तरह ही रहने वाला. भारत ने पिछले मैच पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी है.वहीं भारत अब हांगकांग जैसी कमज़ोर टीम को हराकर सुपर- 4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा.

के-एल राहुल-विराट कोहली के फॉर्म में लौटने का मौका

चोट से उभर कर टीम में वापसी कर रहे के-एल राहुल और खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए ये मैच फॉर्म में लौटने के लिए अच्छा मौका है. बता दे की  हॉन्ग कॉन्ग की टीम में अधिक प्लेयर्स भारत और पाकिस्तान मूल के हैं जो इन दोनों देशों की प्रथम श्रेणी टीमों में भी शायद जगह नहीं बना पाते. वहीं भारत और  हांगकांग के बीच अब तक एक भी टी 20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है.दोनों टीमों के बीच अब तक 2 वनडे मैच खेले गए और दोनों ही मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है.भारत और हांगकांग के बीच आखिरी मैच 2018 में खेले गए एशिया कप में हुआ था.जहाँ  हांगकांग ने भारत को अच्छी टक्कर दी थी. भारत ने बेहद करीब से यह मुकाबला जीता था.

सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी अफगानिस्तान

सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम अफगानिस्तान बन गई है,जबरदस्त फॉर्म में चल रही अफगानिस्तान टीम ने जहां पहले मैच में  श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. वहीं कल खेले गए दूसरे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से  हराकर रोमांचक जीत दर्ज कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है.