बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा 27अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के साथ एशिया कप के 15 वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें मेजबान श्रीलंका टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। वही टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।  श्रीलंका में बिगड़े राजनीतिक हालात के चलते एशिया कप का आयोजन इस बार यूएई में किया जा रहा हैं।

 

28 अगस्त को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान 

क्रिकेट की दुनिया में सबसे भयंकर प्रतिद्वंद्विता में से एक भारत और पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनो टीमो के बीच आखिरी मैच पिछले साल 24 अक्टूबर को खेला गया था। दरअसल दोनों देशों के रिश्तों में खटास के कारण वे एक-दूसरे से सिर्फ बड़े टूर्नामेंटों में ही खेलते हैं। यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान के मैच काफी चर्चा में रहते हैं,और क्रिकेट प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है।

 एशिया कप 2022 में भारत के मैच
 

•    28 अगस्त- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
•    31 अगस्त- भारत बनाम क्वालिफाई करने वाली टीम, दुबई 

 

टी-20 फॉर्मेट में होगा एशिया कप का आयोजन

इस बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में होगा और इसमें 9 टीम संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग क्वालीफाइंग के लिए खेलेंगे। वहीं मुख्य टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वालीफाइंग  टीम के बीच होगा। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर एक ग्रुप में हैं जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में हैं।