इंदौर में बायो सीएनजी प्लांट की कल प्रधानमंत्री करेंगे शुरूआत
इस बायो सीएनजी प्लांट में 550 टन वेस्ट से 19 हजार किलो ग्राम थायो सीएनजी तैयार होगी। यह फल, सब्जी, खराब खाना, हरी पत्ती और फूलों के वेस्ट से तैयार होगी। इससे शहर में 400 सिटी बसों को चलाया जाएगा। पहले चरण में 55 बसें इसी महीने से चलने लगेंगी। डीजल से चलने वाली बसों में बदलाव कर उनके इंजन को सीएनजी से चलने लायक बनाया जाएगा। इस प्लांट के बाद नगर निगम का गीले कचरे के निपटान पर होने वाला खर्च बचेगा हर साल मशीनरी, कर्मचारियों, केमिकल, रखरखाव सहित अन्य मामलों पर होने वाला खर्च भी बचेगा। इन पर सालाना करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
भोपाल में भानपुर ट्रेंचिंग ग्राउंड भी ले रहा है नया आकार
मध्यप्रदेश नए-नए क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य के उदाहरण प्रस्तुत कर अलग पहचान बना रहा है। भोपाल में भानपुर के ट्रेचिंग ग्राउंड ने भी नया आकार ले लिया है। गत वर्ष मुख्यमंत्री चौहान ने भानपुर क्षेत्र में कचरों के ढेर की जगह विकसित किए गए स्थल को देखा था। उन्होंने इस क्षेत्र में परिसर के विकास और प्रस्तावित उद्यान निर्माण का निरीक्षण किया था। यहाँ एक कैफेटेरिया भी प्रारंभ होने वाला है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि में यहाँ शीघ्र ही काफी पीने आऊंगा।
#Thoughtoftheday #FridayThoughts #FridayMotivation #Indore #BioCNG #GreenRevolution #MadhyaPradesh #India #Asia pic.twitter.com/mKbnPC2SwJ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 18, 2022
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से देश में स्वच्छता के प्रति ऐतिहासिक जागृति ने इंदौर को दी सर्वश्रेष्ठ पहचान। इंदौर स्वच्छता में शीर्ष है और अब इंदौर में निर्मित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। pic.twitter.com/D3BHGixURe
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 17, 2022
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश रच रहा है उपलब्धियों का इतिहास। इंदौर में तैयार हुआ एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट, जिसका प्रधानमंत्री जी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 17, 2022
दिनांक- 19-02-2022 pic.twitter.com/OjfTG2jjaq