भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के चार राजनैतिक दलों के विधानसभा प्रत्याशियों को तीन साल के लिये संसद एवं विधानसभा का चुनलाव लडऩे के लिये अयोग्य घोषित कर दिया है।
इन प्रत्याशियों ने वर्ष 2018 के विधानसभा आम चुनावों में सीधी जिले की अजजा के लिये सुरक्षित धोहनी विधानसभा का चुनाव लडऩे के बाद अपने व्यय का लेखाजोखा निधारित समय पर आयोग को प्रस्तुत नहीं किया था।
इनमें शामिल हैं : बसपा प्रत्याशी अवध प्रताप सिंह निवासी ग्राम बंजारी तहसील सरई जिला सिंगरौली, सीधी जिले की ही धोहनी विधानसभा सीट के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गिरधारी बैगा निवासी ग्राम एवं पोस्ट चिनगवाह तहसील कुसमी जिला सीधी, शिवसेना के प्रत्याशी धर्मेन्द्र बैगा निवासी ग्राम तेगबा पोस्ट बरम्बाबा तहसील गोपदबनास जिला सीधी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रुपनारायण सिंह पोया निवासी ग्राम झाझीटोला पोस्ट मकरोहर तहसील माड़ा थाना बैढऩ जिला सिंगरौली।