Assembly Elections 2023 Date Announced live: मुख्य चुनाव आयोग सोमवार यानी 9 अक्टूबर को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर रहा है. इन सभी राज्यों में चुनाव नवंबर-दिसंबर में करवाए जा सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई हैं.

देंखें लाइव-

 

बता दें कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इस तरह अब इन पांचों ही राज्यों में चुनावी शंखनाद शुरू हो जाएगा.

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले इन पांचों राज्यों के जो भी चुनावी नतीजे होंगे, वो तय करेंगे कि अगली सरकार किस दल की बन सकती है. यही वजह है कि कांग्रेस, बीजेपी के अलावा सभी क्षेत्रीय दलों ने अपने चुनावी कैंपन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. 

अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है और आने वाले चुनावी एजेंडे पर बात हो रही है. इस बार का विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है.

देंखें चुनावी तारीख-

1. चुनाव आयोग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में दो फेज में वोटिंग करवाई जाएगी. इसमें पहले फेज में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. 

2. तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. 

3. मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को वोटिंग होगी.

4. राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 

5. मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे.