भारी हंगामे के बीच आज बुधवार को विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। पार्टी विधायक सुरेश राजे और मनोज चावला आसंदी के सामने लेट गए।

कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी आसंदी के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार किया।

विधानसभा ने पटवारी को नोटिस जारी किया है। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने विरोध में वाक आउट किया। कांग्रेस का कहना है कि नियमों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.