पेड़-पौधे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि घर के आंगन में कुछ खास तरह के पौधे या पेड़ लगाने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। आज हम आपको पांच ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

खजूर का पेड़- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता लाता है। साथ ही बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। उन्नति में बाधाएँ उत्पन्न होने लगती हैं।

बेर का पेड़ - घर के सामने लगा बेर का पेड़ भी अशुभ माना जाता है। इसके लंबे कांटे होने के कारण वास्तु के अनुसार इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है वहां घर के सदस्यों के बीच झगड़े होने लगते हैं। घर का सुख समाप्त हो जाता है और आर्थिक संकट आने लगता है।

मदार का पेड़- जिस पेड़ से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उसे भी आंगन में नहीं रखना चाहिए। यही कारण है कि घर के आंगन में मदार का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर के सामने रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। मदार को आक भी कहते हैं।

पीपल का पेड़- कई त्योहारों और शुभ अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन वास्तु के अनुसार अगर घर के आंगन में पीपल का पेड़ हो तो यह घर में नकारात्मक प्रभाव लाता है और घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानी घेर लेती है। इसलिए घर के आंगन में कभी भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पेड़- घर के आंगन में इमली का पेड़ लगाने से भी बचना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा अस्थिर रहती है। इतना ही नहीं इमली का पेड़ घर के सामने रखने से रिश्तों में खटास आ जाती है।