अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। कहा जा रहा है कि ये कपल इसी साल दिसंबर तक शादी कर सकता है। इन दिनों केएल राहुल मोहाली में हैं। जहां टी20 सीरीज के पहले मैच में राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेल ली है।
इस खुशी में अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल पर जमकर प्यार लुटाया। केएल राहुल ने टी-20 मैच में 35 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली है, जिसके बाद गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने खुश होकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया।
.png)
तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि वह केएल राहुल के खेल से काफी खुश हैं। बीते दिनों खबर थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस साल के अंत या जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की तारीख को केएल राहुल के कार्यक्रम के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।