अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक का काफिला जब मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से गुजर रहा था तो काफिला के सामने एक गाय आ गई. जानकारी के मुताबिक, काफिले से टकराने पर गाय की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे का वीडियो सामने आया है. अतीक का काफिला तेजी गति से गुजर रहा था. उसी समय गाय सड़क पर आ गई. काफिला में शामिल गाड़ी के सामने टकराने के बाद गाय कुछ दूर तक घसीटते हुए चली गई.
हालांकि, उसके बाद काफिला को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था. बाद में काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हुआ. जो अब यूपी की बॉर्डर में प्रवेश कर चुका हैं.
चार साल बाद अतीक अहमद यूपी में प्रवेश कर रहा हैं. अतीक को गुजरात के साबरमती से लाने वाली टीम झांसी से होते हुए यूपी की बॉर्डर में पहुंच गई है. काफिले को झांसी के रिजर्व पुलिस लाइन में कुछ मिनट के लिए रोका गया था. यहां से फिर काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हुआ.
अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले में लाया जा रहा है. इसमें दो वज्र वाहन शामिल हैं. काफिले में 45 पुलिसकर्मियों की टीम है. उनके पास हेवी सुरक्षा इंतजाम भी हैं.
अतीक अहमद को आज प्रयागराज की नैनी जेल में रखा जाएगा. अतीक रात नैनी जेल में गुजारेगा. इसके बाद मंगलवार को उसे यहां से कोर्ट में पेश किया जाएगा.
फरवरी 2006 में उमेश पाल के अपहरण के बाद दर्ज प्राथमिकी में अदालत का फैसला कल यानी 28 मार्च को आने वाला है. उमेश ने 2007 में अतीक और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था. तब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी.