दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली में मुख्यमंत्री के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है।

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि, बीजेपी के गुंडे CM के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई। 

राघव चड्ढा ने भी बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।

हिरासत में लिए गए 50 कार्यकर्ता

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बीजेपी यूथ फ्रंट का धरना चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारी भड़क गए। सीसीटीवी पर भी हमला किया गया। सीएम आवास के बाहर रंग भी फेंका गया। हालांकि, हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। हमलें के तुरंत बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। जानकारी के अनुसार, इस समय माहौल शांतिपूर्ण है।