यूपी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश। हमलावर जहर और ब्लेड लेकर आया था। हमले को अंजाम देने आए आरोपी को कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।
यह हमला उस समय हुआ जब सिद्धार्थ नाथ सिंह अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश चुनाव में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ता से लेकर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है।
उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटें हैं और कुल 7 चरणों में मतदान होना है. मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होंगे। 10 मार्च को बाकी राज्यों-पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा के नतीजे आएंगे।
योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश, जहर भी था साथ https://t.co/jgTzQAykmU #YogiAdityanathji #minister #siddharthnathsingh
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) February 3, 2022