टी-20 विश्व चैंपियन बनने के ठीक बाद इंग्लैंड को वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वन डे सीरीज में इंग्लैंड पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। शनिवार को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 72 रन से हराया।  

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 280 रन का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवर में महज 208 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया। आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाना है। 

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी। डेविड वार्नर 16 और ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर वापस आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने ने टीम को संभाला। स्मिथ 114 गेंद पर 94 रन की पारी खेल कर वापस लौटे। लाबुशाने 58 जबकि मिचेल मार्श 50 रन बनाकर आउट हुए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम पर मिचेल स्टार्क पहले ओवर में ही कहर बनकर टूटे। जेसन रॉय और डेविड मलान को उन्होंने बिना खाता खोले ही वापस भेज दिया। इसके बाद जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स ने टीम को संभाला दोनों ने हाफ सेंचुरी पूरी की। विंस 60 जबकि बिलिंग्स 71 रन की पारी खेल एडम जांपा के शिकार हुए। स्टार्क और जेम्पा ने 4-4  विकेट चटकाए।